निजी इंजीनियरिंग कॉलेज समूह के चेयरमैन, सेक्टर 9 अस्पताल के 2 डॉक्टर, सिविल लाइन दुर्ग से एक परिवार के तीन सदस्य सहित जिले से 60 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा ढाई सौ के पार

दुर्ग 8 जुलाई। जिला दुर्ग में आज 60 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। सेक्टर 9 हॉस्पिटल से 2 डॉक्टर एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज समूह के चेयरमैन, सिविल लाइन दुर्ग से एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल है। 

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेपी मेश्राम ने बताया कि आज भी जिले से मैं पूर्ण करने मरीजों की पहचान के लिए विभिन्न जांच केंद्रों से सैंपल एकत्रित किए गए थे। जिसमें से 60 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है । बढ़ते संक्रमण के कारण कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 257 पहुंच गई है जिले में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। आज मिले संक्रमित मरीजों में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज समूह के चेयरमैन, शंकराचार्य गर्ल्स हॉस्टल जूनवानी से एक 21 वर्षीय छात्रा सिविल लाइन दुर्ग से एक ही परिवार के तीन सदस्य जिसमें एक 13 वर्ष का किशोर एवं एक 15 वर्षीय किशोरी शामिल है। सेक्टर 9 हॉस्पिटल से दो यंग डॉक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव प्राप्त हुई है । डॉक्टर मेश्राम ने लगातार बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए जिले के नागरिकों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है। साथ ही पात्र हितग्राहियों से घर के समीप स्थित टीकाकरण केंद्र में जाकर वैक्सीन लगाने का आग्रह भी किया है। ताकि कोरोना महामारी के संक्रमण से बचा जा सके।