सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 3 मई। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के लिए भर्तियां निकली हैं। इसके तहत रेडियो ऑपरेटर, क्रिप्टो, टेक्निकल और सिविल विभागों में सब-इंस्पेक्टर के कुल 51 पदों पर भर्ती की जाएंगी। जबकि टेक्निकल और ड्राफ्ट्समैन विभाग में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के 161 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए 12वीं से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार 21 मई तक CRPF की ऑफिशल वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों का सिलेक्शन CBT टेस्ट के साथ फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सिलेक्शन पर हर महीने की सैलरी 29 हजार 200 रुपए से लेकर 1 लाख 12 हजार 400 रुपए तक सैलरी दी जाएगी। एसआई पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्र आवेदन की आखिरी तारीख यानी 21 मई 2023 को 30 वर्ष से कम होनी चाहिए, जबकि एएसआई पदों के लिए अधिकतम 25 वर्ष है। सब-इंस्पेक्टर (रेडियो ऑपरेटर) के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैथ्स, फिजिक्स या कंप्यूटर साइंस के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। एसआई क्रिप्टो के लिए मैथ्स और फिजिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री। एसआई टेक्निकल और सिविल के लिए संबंधित ट्रेड में बीई /बीटेक पास। एएसआई के लिए 12 वीं पास तथा संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा जरूरी है।
आपको बता दें कि आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 200 रुपए फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, सीआरपीएफ ने एएसआई पदों के लिए 100 रुपए ही फीस लेने की घोषणा की है जबकि एससी/एसटी और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों से किसी भी पद के लिए फीस नहीं ली जाएगी। आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट की होम पेज पर Latest Recruitment के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद सब-इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिंक पर जाना होगा। अगले पेज पर आवेदन की लिंक एक्टिव होने के बाद पहले रजिस्ट्रेशन कर लें। रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं और फिर सबमिट कर प्रिंट लेना न भूलें।
जॉब अलर्ट : CRPF में निकली वैकेंसी 👉🏻 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट कर सकेंगे अप्लाई ✅ 29.2K से 112K तक मिलेगी सैलरी


