भिलाई नगर 1 मई । भिलाई की सामाजिक सेवा को समर्पित संस्था श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन के संस्थापक अरुण कुमार श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री द्वारा द प्रोग्रेस ग्लोबल अवार्ड 2023 प्रदान किया गया । जिसे संस्था की संस्थापिका श्रीमती सीमा श्रीवास्तव एवं सचिव जसवीर कौर द्वारा ग्रहण किया गया l
सोरबोन यूनिवर्सिटी ऑफ पेरिस, फ्रांस के ग्लोबल अवार्ड 2023 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था हेतू डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया वहीं श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन के संस्थापक अरुण कुमार श्रीवास्तव को उनके सोशल इंटरप्योर के लिए डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई l
इस अवसर पर संस्था द्वारा डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं श्रीमती सीमा श्रीवास्तव का सम्मान संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सरिता श्रीवास्तव सचिव जसवीर कौर एवं अमित ठक्कर, स्वर्ण सिंह, दिलीप कुमार यदु द्वारा किया गया संस्था के अन्य सदस्य आकाश वैष्णव, राहुल पटेल, राजेश प्रजापति, रफीक अंसारी, अनीता पटनायक, योगेश साहू, यशवंत कुमार टंडन, राजेश कुमार देवांगन, रमेश कुमार पाल आदि उपस्थित थे l
भिलाई की संस्था चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन के संस्थापक अरुण कुमार श्रीवास्तव को मिली डी लिट की उपाधि

