377 हाई स्पीड बाइकर्स के लाइसेंस निलंबित करने यातायात पुलिस ने भेजा परिवहन विभाग को, मॉडिफाई साइलेंसर भी हटाए, लापरवाह वाहन चालकों की शिकायत के लिए पुलिस ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर
भिलाई नगर 16 जुलाई । यातायात पुलिस के द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मनचले हाई स्पीड बाइकर्स के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी के साथ 377 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की गई है साथ ही मॉडिफाइड साइलेंसर भी निकाल कर्जत किए गए हैं । तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चालकों की शिकायत के लिए यातायात पुलिस विभाग के द्वारा व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है साथ ही पालको से अपील की है कि अपने बच्चों को हाई स्पीड गाड़ी चलाने से रोके ।

डॉ अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग को लगातार तेज आवाज बुलेट, मोडिफाईड वाहनो के द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने की शिकायत आम नागरिको द्वारा की गई थी। इन वाहन चालको पर कार्यवाही के लिए यातायात पुलिस दुर्ग को पुलिस अधीक्षक दुर्ग* द्वारा निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में गठित सिविल टीम* के द्वारा लगातार दुर्ग-भिलाई के ऐसे क्षेत्र जहां इन वाहन चालको द्वारा वाहन चालन करते पाया गया उन पर ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है।
इन वाहन चालको के लायसेंस भी निलंबन के लिए परिवहन विभाग को भेजा जा रहा है। आज दिनांक तक कुल 377 वाहन चालको के लायसेंस निलंबन के लिए भेजा गया है साथ ही जिन वाहनो में मोडिफाईड सायलेंसर लगा पाया गया उन वाहनो को यातायात मुख्यालय लाकर ऐसे सायलेंसर को निकाला जा रहा है और सही मानक के सायलेंसर लगाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। कुछ वाहन चालक नाबालिक भी पाये गये जिनके परिजन को यातायात कार्यालय बुलाकर कार्यवाही कर समझाईस दी जा रही है। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आगामी दिनों में यह अभियान कार्यवाही और सख्त एवं तेज की जावेगी।

*अपीलःः* – सभी पालकों से निवेदन है कि वे अपने बच्चों को वाहन मोडीफाईड करके वाहन चालन करने ना दे, तेज रफ्तार वाहन चलाने से मना करें अन्यथा यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों की जप्ती की कार्यवाही की जा रही है और नये मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अर्थदण्ड वसूल किया जा रहा है, जिसके जवाबदार स्वयं होगें। यदि आपके क्षेत्र में इस प्रकार के वाहन हो तो इसकी सूचना यातायात *वाट्सअप नंबर 9479192029* पर भेजे। जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जावेगी।


