चरोदा भिलाई 3 के 12 टीकाकरण केंद्रों में करीब 13 सौ नागरिकों ने लगाया कोरोना का प्रिकॉशन डोज, आज भी चार केंद्रों में जारी है वैक्सीनेशन
भिलाई नगर 17 जुलाई । चरोदा भिलाई 3 शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम मे प्रियक्राशन डोज (बुस्टर) डोज के प्रति लोगों मे भारी जागरूकता देखी गई । कल 12 टीकाकरण केंद्रों में करीब 1300 नागरिकों के द्वारा वैक्सीन लगाया गया।

बीईईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि 12 टीकाकरण केंद्रों मे 1310 लोगों को कोविड का टीकाकरण किया गया है । जिसमे 1215 लोगो को बुस्टर डोज लगाई गई है । 36 छात्र छात्राओ ,148 लोगो को सेकंड और 5 लोगो को प्रथम डोज लगाई गई है शासकीय महाविद्यालय भिलाई 3 मे 80 लोगो को बुस्टर डोज लगाई गई है। इंदिरा नगर चरोदा शनि मंदिर मे 195 लोगों को बुस्टर डोज लगाई गई है । मेडिकल आफिसर डा आयशा परवीन ने इसके बावजूद लोगों को सर्तकता बरतने ओर मास्क पहने की अपील की है ।
टीकाकरण केंद्रों के विजिट पर सेक्टर महिला सुपरवाइजर आर विश्वास ने लोगों को कहा प्रत्येक दिन वार्ड अनुसार रोस्टर बनाया जाएगा । यह अभियान 75 दिनो तक चलेगा सेकंड डोज के 9 माह बाद प्रियक्राशन डोज लगाई जाएगी। बीईईटीओ सैय्यद असलम ने बताया कि रविवार को भी 4 स्थानो पर शिविर लगाया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3, शहरी स्वास्थ्य केंद्र चरोदा ,जय हिंद क्लब भिँआई 3 ओर गांधी नगर दुर्गा पंडाल मे शिविर मैं वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

