हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात, प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होने दिया आमंत्रण

<em>हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात, प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होने दिया आमंत्रण</em>


रायपुर, 5 अप्रैल। सीएम भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की कुलपति डॉ. अरुणा पल्टा ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 24 अप्रैल को आयोजित विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस एवं प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। सीएम बघेल ने इस आमंत्रण के लिए कुलपति डॉ. पल्टा को धन्यवाद दिया।