सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 23 मार्च। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां बहुत सी ऐसी चीज़े भी देखने को मिल जाती हैं जो आपके दैनिक जीवन और स्वास्थ्य के लिए देखना और जानना बेहद ज़रूरी होता है। ठीक वैसे ही जैसे स्वास्थ्य बेहतर करने के लिए आप जिन साग सब्जियों को प्राथमिकता देते हैं, अगर उनमें भी मिलावट होने लगे तो क्या कहेंगे आप…?
सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें केमिकल के ज़रिए सूखी सब्ज़ियों को फिर ताजा करते देखा जा सकता है। ट्विटर अकाउंट @amitsurg पर शेयर एक वीडियो में सब्जियों का केमिकल लोचा देखकर आप दंग रह जाएंगे।
आपको बता दें कि हरी-भरी और ताज़ी सब्जियों के लालच में अगर आप बाज़ार जा रहे हैं तो आप को मिल रही ताज़ी सब्जी, ताज़ी ही हो ऐसा ज़रूरी नहीं है। क्योंकि इस वायरल वीडियो में केमिकल में नहाकर ताज़ी होती बासी सब्ज़ियां देख सकते हैं।
ट्विटर अकाउंट @amitsurg पर शेयर एक वीडियो में सब्जियों का केमिकल लोचा आपको दंग कर देगा। ये सेहत के लिए कितना खतरनाक है? अंदाजा लगा सकते हैं।
विडियो में आप देख सकते हैं कि सूखी साग-सब्ज़ियां रखी नज़र आ रही हैं, जिसमें से सूखे पालक के पत्तों का एक बंडल लेकर जैसे ही केमिकल भरी बाल्टी में धोकर बाहर रखा, वो धीरे-धीरे बासी से ताज़ी होती नज़र आने लगी। कुछ मिनटों में ही केमिकल ने सूख रही सब्ज़ियों को ऐसा ताज़ा और हरा-भरा बनाना शुरु कर दिया कि देखने वालों के लिए किसी आश्चर्य के कम नहीं है।

