छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की हड़ताल के दूसरे दिन भी दुर्ग के कार्यालयों में कामकाज रहा ठप, 29 जुलाई तक रहेगी हड़ताल

दुर्ग 26 जुलाई । छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर जिले के कर्मचारी अधिकारी कलम बंद काम बंद हड़ताल पर रहे। अपने मौलिक अधिकार देय तिथि से 34 % डी ए एवं सातवे वेतन पर एच आर ए के लिए जबरदस्त नारेबाजी कर आक्रोश प्रकट किया।

फेडरेशन के प्रांतीय सचिव राजेश चटर्जी, जिला संयोजक विजय लहरे एवं प्रवक्ता अनुरूप साहू का कहना है कि कर्मचारियों के वेतन में कटौती करना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी भी छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी हैं। वे और उनका परिवार भी राज्य के मतदाता हैं। हजारों की संख्या में उपस्थित हुए कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ सरकार से देय तिथि से 34 % डी ए स्वीकृत करने का पुरजोर माँग किया। हड़ताल को डी एस भारद्वाज,आनंदमूर्ति झा, वी एस राव, सत्येन्द्र राजपूत,डॉ वी के रघु,आचार्य शशि भूषण मोहंती, संजय शर्मा,श्रवण ठाकुर, शिव शर्मा,कुबेर देशमुख, राजेन्द्र राजपूत,नरसिंह पटेल,राजेश पाल,संगीता चंद्राकर, निभा रानी मधु,मोतीराम खिलाडी,ऐ के कनेरिया, उत्तरा खम्बारडे,अनुरूप साहू सहित अनेक कर्मचारी नेताओं एवं आम कर्मचारियों ने संबोधित किया। हड़ताल पंडाल में प्रबंधन के कार्य में धर्मेन्द्र देशमुख,शिव दयाल धृतलहरे,जी एस रावना, प्रतिभा श्रीवास्तव, शंकर सहित फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने अतुलनीय सहयोग प्रदान किया।