कोरोना से एक मौत, 55 नए संक्रमित मरीज मिले, कुल एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 528

कोरोना से एक मौत, 55 नए संक्रमित मरीज मिले, कुल एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 528


कोरोना से एक मौत, 55 नए संक्रमित मरीज मिले, कुल एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 528

दुर्ग 26 जुलाई । दुर्ग जिले में आज भी 55 नए  कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। एक संक्रमित मरीज की इलाज के दौरान मौत भी हुई है। हालांकि आज 67 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं।

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेपी मेश्राम ने बताया कि जिले में नए संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए आज भी 740 सैंपल विभिन्न जांच केंद्रों से एकत्रित किए गए थे । जिसमें से 55 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। लेकिन आज एक संक्रमित मरीज की इलाज के दौरान मौत भी हुई है। डॉक्टर मेश्राम ने कहा कि आज कुल 67 संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए हैं । जिसके कारण कुल संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर 528 रह गई है। जिले में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार खतरनाक हो रहा है। नए संक्रमित मरीजों के साथ साथ मौतें भी हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए नागरिकों को इस महामारी से सुरक्षा एवं बचाव के लिए अवश्य रूप से टीका लगाना चाहिए।