तीन-तीन शादी कर चुके बीएसपी जीएम की बहू ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, लंबे समय से बहू पर थी गंदी नजर, जांच जारी

तीन-तीन शादी कर चुके बीएसपी जीएम की बहू ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, लंबे समय से बहू पर थी गंदी नजर, जांच जारी


तीन-तीन शादी कर चुके बीएसपी जीएम की बहू ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, लंबे समय से बहू पर थी गंदी नजर, जांच जारी

भिलाई नगर, 27 जुलाई। भिलाई स्टील प्लांट के जीएम के खिलाफ उसकी बहू ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा कि जीएम ने अपने जीवन में अब तक तीन तीन शादियां की हैं और अब वह बहू पर गंदी नजर रखता है, इसके कुछ प्रमाण भी पुलिस के समक्ष पीड़ित बहू ने रखे हैं। इस मामले में नेवई पुलिस की जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज होने के बाद पूछताछ की जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई स्टील प्लांट में जीएम के खिलाफ उसकी बहू ने छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। बहू ने आरोप लगाया कि उसके ससुर ने तीन-तीन शादियां की हैं, उनके एक विवाह में तलाक का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन भी है। इसके बाद भी वह उसके ऊपर बुरी नीयत रखता है। उसने घर में अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की है।  

नेवई टीआई ने बताया कि 28 साल की शादीशुदा पीड़िता कल अपने ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी। उसने बताया कि वह हिंद नगर रिसाली में रहती है, उसका 55 वर्षीय ससुर बीएसपी में जीएम है और वह अय्याश किस्म का है। उसने तीन शादियां कीं, दो पत्नियों को तलाक दे चुका है। तीसरी को भी तलाक देने वाला है। इसके बाद भी वह उसके ऊपर बुरी नियत रखता है। उसके साथ संबंध बनाने की डिमांड करता है, उसके मोबाइल में अश्लील मैसेज भेजता है। कल जब वह घर पर अकेली थी, इसी दौरान उसका ससुर घर पहुंचा और बहू को अकेला पाकर उसने जदबरदस्ती करने की कोशिश की। शोर मचाने पर उसने छोड़ा तो वह थाने भागकर पहुंची है। 

बहू के मुताबिक उसकी शादी 5 साल पहले हुई और शादी के बाद से ही ससुर उस पर गंदी नजर रखता है। सामाजिक बदनामी के चलते उसने यह बात किसी को नहीं बताई, इससे उसका मनोबल बढ़ता गया। वह बहू को जब भी अकेला पाता उससे छेड़खानी और गलत गलत डिमांड करता। उसके ससुर की तीसरी पत्नी के तलाक का प्रकरण न्यायालय में लंबित है। 

नेवई पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि आरोपी जीएम ने तीन शादी की है। दो पत्नी को पहले ही तलाक दे चुका है। तीसरी पत्नी को भी तलाक दे रहा है, उसके तलाक का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। नेवई टीआई मामले की जांच कर रही हैं, उन्होंने कहा जांच पश्चात आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।