ढाई साल की बेटी का गला दबा निकाला पत्नी का गुस्सा, भाई पीटता हुआ ले गया थाना, किया पुलिस के हवाले, सिपकोन्हा गांव में पसरा मातम

ढाई साल की बेटी का गला दबा निकाला पत्नी का गुस्सा, भाई पीटता हुआ ले गया थाना, किया पुलिस के हवाले,  सिपकोन्हा गांव में पसरा मातम


ढाई साल की बेटी का गला दबा निकाला पत्नी का गुस्सा, भाई पीटता हुआ ले गया थाना, किया पुलिस के हवाले,  सिपकोन्हा गांव में पसरा मातम

भिलाई नगर, 28 जुलाई। पाटन थाना क्षेत्र में पत्नी के चरित्र पर संदेह करने वाले पति ने अपनी ढाई साल की बच्ची का गला घोंट कर मार डाला है। चरित्र संदेह को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ तो गुस्से में पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई जिससे नाराज पति शराब के नशे में घर पहुंचा और बच्ची की हत्या कर दी। वारदात की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पाटन थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी ने बताया कि घटना सिपकोन्हा गांव की है। यहां के योगेश टंडन (34 वर्ष) ने शराब के नशे में बुधवार देर रात अपनी बच्ची लवन्या की हत्या की है। पूछताछ में पता चला कि योगेश अपनी पत्नी सरस्वती टंडन (30 वर्ष) के चरित्र पर शंका करता था। इसी बात को लेकर वह आए दिन शराब के नशे में पत्नी से विवाद करता। बुधवार सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पति-पत्नी के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया था कि सरस्वती अपने मायके चली गई थी। सरस्वती को मायके जाते देख योगेश ने बच्ची की हत्या करने की धमकी दी थी। इसके बाद भी सरस्वती नहीं रुकी। योगेश भी घर से चला गया और रात को शराब के नशे में घर लौटा तो देखा कि उसकी ढाई साल की बेटी लवन्या बेड पर सोई हुई थी। इसके बाद उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। योगेश को लवन्या का गला दबाते हुए उसकी बड़ी बेटी वेदिका ने देख लिया। वह डर कर घर के बाहर गई और जोर-जोर से रोने लगी। इसके बाद योगेश भी घर से बाहर आया और रो-रोकर कहने लगा कि मेरी बेटी मर गई। यह सुनकर योगेश का छोटा भाई वहां पहुंचा तो वेदिका ने उसे पूरी बात बताई। यह सुनकर राजेश ने योगेश को डंडे से पीटा और उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। योगेश और सरस्वती को तीन बेटी और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी वेदिका और छोटी लवन्या थी। लवन्या की मौत के बाद से पूरे परिवार में मातम सा पसरा है। सरस्वती का रो-रोकर बुरा हाल है। पाटन पुलिस ने पीएम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।