श्रमिक नगर छावनी तालाब पार करने दोस्तों में हो रही थी प्रतिस्पर्धा, बीच तालाब में पहुंच सांस फूलने पर एक युवक डूबा, एसडीआरएफ की टीम ने निकाला शव
भिलाई नगर 28 जुलाई। श्रमिक नगर छावनी स्थित छावनी तालाब में तालाब पार करने की प्रतिस्पर्धा कर रहे दोस्तों में एक युवक की आज शाम को डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर युवक के शव को बाहर निकाला।

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी कौशलेंद्र पटेल ने बताया कि आज शाम को श्रमिक नगर छावनी स्थित छावनी तालाब में आज शाम को कुछ युवक पहुंचे थे इन दोस्तों के मध्य तालाब को एक किनारे से दूसरे किनारे पार करने की प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई। इस दौरान बीच तालाब में पहुंचने के बाद एक युवक आशीष प्रसाद उर्फ़ गजनी पिता मुन्ना प्रशाद उम्र 18 वर्ष साकिन श्रमिक नगर छावनी की सांस फूल जाने पर वह डूब गया ।
सूचना मिलते ही जामुल पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जिला अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा को घटना की सूचना दी इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पहुंचकर छावनी तालाब में डूबे हुए युवक के शव को रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला। एसडीआरएफ की टीम ने आशीष प्रसाद के शव को जामुल पुलिस के सुपुर्द किया जामुल पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

