एसएसबी भिलाई पहुंचा डीएवी स्कूल हुडको, 3 हजार बच्चों ने हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर राष्ट्र ध्वज फहराने का लिया संकल्प

भिलाई नगर 29 जुलाई । आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने के लिए आज सशस्त्र सीमा बल भिलाई के द्वारा डीएवी स्कूल आमदी नगर हुडको में पहुंच कर इस अभियान से जुड़ने की अपील की गई। इस स्कूल में अध्यनरत करीब 3000 बच्चों के द्वारा 13, 14 एवं 15 अगस्त को अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने का संकल्प लिया गया।

सशस्त्र सीमा बल भिलाई के उपमहानिरीक्षक थामस चाको ने बताया कि हर घर तिरंगा से जुड़े जागरूकता अभियान के तहत उनके द्वारा जागरूकता रैली 25 जुलाई को निकालने के पश्चात आज डीएवी स्कूल हुडको पहुंचे थे। इस दौरान डीएवी स्कूल हुडको के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान से संबंधित कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई।

जिसमें देश भक्ति गीत एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री से लेकर के 15 वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक के किरदार में बच्चों के द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया। इसके पश्चात बल के जवानों के द्वारा छात्र-छात्राओं के समक्ष उनके द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले हथियारों का प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात डीएवी स्कूल के प्राचार्य  प्रशांत एवं एसएसबी डीआईजी थॉमस चाकू के द्वारा सभी बच्चों से 13, 14 एवं 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर राष्ट्र ध्वज फहराने की अपील भी की गई। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य प्रशांत के द्वारा बल के डीआईजी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।