शिखा साहू बेस्ट इंटरनेशनल फैशन आईकॉन मॉडल 2022 के खिताब से दुबई में सम्मानित

शिखा साहू  बेस्ट इंटरनेशनल फैशन आईकॉन मॉडल 2022 के खिताब से दुबई में सम्मानित


शिखा साहू  बेस्ट इंटरनेशनल फैशन आईकॉन मॉडल 2022 के खिताब से दुबई में सम्मानित

भिलाई नगर 30 जुलाई । दादासाहेब फालके आईकॉन अवॉर्ड फिल्म ऑर्गेनाइजेशन 2022 का आयोजन होटल कस्तूर ग्रैंड रिसोर्ट दुबई में आयोजित किया गया था। इस अवार्ड के लिए फिल्म जगत से सेलिब्रिटी राखी सावंत गौहर खान अर्जुन बाफना अफसाना खान अवार्ड के लिए आए हुए थे। वही छत्तीसगढ़ से शिखा साहू का भी नाम चुना गया। शिखा साहू को बेस्ट इंटरनेशनल फैशन आईकॉन मॉडल 2022 के खिताब से सम्मानित किया गया। शिखा एस. एस. फाउंडेशन की संस्थापक और साहित्यिक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की शहर अध्यक्ष भी है। 

इस अवार्ड कार्यक्रम के मुख्य अतिथि याकुब मउसा थे जो कि दुबई के  उद्योगपति और अबदुलला ग्रुप के संस्थापक भी है। प्रहलाद मोदी  जो कि  प्रधानमंत्री के छोटे भाई हैं। इस अवार्ड शो के आयोजक कल्याण थे। 

इस अवार्ड के लिए शिखा साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,  एस. एस. फाउंडेशन के सभी सदस्यों और पूरे छत्तीसगढ़ वासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया हैं। शिखा साहू ने कहा कि दुबई का यह अवार्ड नारी शक्ति के लिए एक अलग पहचान है।