कोयले से लदी खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग, अग्निशमन सेवा कर्मियों ने भिलाई नगर रेलवे स्टेशन पहुंचकर बुझाई आग

भिलाई नगर 30 जुलाई । भिलाई नगर रेलवे स्टेशन में कोयले से लदी खड़ी मालगाड़ी के 1 डिब्बे में आग लग गई सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के दमकल वाहन ने रेलवे स्टेशन पहुंच कर मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग को बुझाया। 

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा पुलिस नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 9:30 बजे के करीब भिलाई नगर रेलवे स्टेशन में कोयले से लदी मालगाड़ी के 1 डिब्बे में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी । दमकल वाहन ने भिलाई नगर रेलवे स्टेशन पहुंच कर देखा कि स्टेशन में खड़ी एक मालगाड़ी के डिब्बे से धुआ निकल रहा है। अग्निशमन कर्मियों ने सावधानी पूर्वक डिब्बे में चढ़कर आग को बुझाया । आग लगने का कारण अज्ञात बताया गया है । इस कार्य में अग्निशमन कर्मी एफ. प्रवीण बारा , नागेश मार्कंडेय, धर्मेन्द्र बनजारे, पराग भोसले, रूपेन्द्र देशमुख ने सराहनीय योगदान दिया ।