विनायकपुर दुर्ग से एक ही परिवार के तीन सदस्य सहित जिले से 93 नए संक्रमित मरीज मिले, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 487, ग्रामीण क्षेत्रों में भी फैला संक्रमण

दुर्ग 30 जुलाई । जिला दुर्ग में आज कोरोना के 93 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमें विनायकपुर दुर्ग से एक ही परिवार के तीन सदस्य, रावतपुरा कॉलेज कुम्हारी से 3, मैत्री कॉलेज ऑफ नर्सिंग से एक, अपोलो कॉलेज से एक, सीएचसी धमधा से एक संक्रमित मरीज मिला है। आज भी 73 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं।

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेपी मेश्राम ने बताया कि जिले में आज भी विभिन्न जांच केंद्रों से कुल 647 सैंपल एकत्रित किए गए थे जिसमें से 93 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। आज मिले संक्रमित मरीजों में शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र से भी इस महामारी से नागरिक शिकार हो रहे हैं। आज विनायकपुर दुर्ग से एक ही परिवार के तीन सदस्य रावतपुरा कॉलेज कुम्हारी से 3, मैथिली कॉलेज ऑफ नर्सिंग से एक अपोलो कॉलेज अंजोरा से एक मरीज संक्रमित मिला है। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा से एक संक्रमित मरीज मिला है। आज भी जिले से 73 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 487 रह गई है। डॉक्टर मेश्राम ने कहा कि जिले में कोरोना महामारी का खतरा अभी भी बना हुआ है। इसे ध्यान में रखते हुए जिले के नागरिकों को अनिवार्य रूप से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।