पंचशील पंजाबी एसो. की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, अध्यक्ष खोसला ने समाज हित में सकारात्मक कार्यों के साथ विशिष्ट योगदान देने का लिया संकल्प

पंचशील पंजाबी एसो. की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, अध्यक्ष खोसला ने समाज हित में सकारात्मक कार्यों के साथ विशिष्ट योगदान देने का लिया संकल्प


पंचशील पंजाबी एसो. की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, अध्यक्ष खोसला ने समाज हित में सकारात्मक कार्यों के साथ विशिष्ट योगदान देने का लिया संकल्प

भिलाई नगर 31 जुलाई।  पंचशील पंजाबी एसोसिएशन के चुनाव के उपरांत शनिवार 30 जुलाई की शाम नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने विधिवत पदभार संभाला। 

स्थानीय होटल आशीष के सभागार में भारी संख्या में उपस्थित समाज के सदस्यों के समक्ष नए अध्यक्ष नरेश खोसला सहित पूरी कार्यकारिणी को पूर्व अध्यक्ष दीपक भाटिया ने शपथ ग्रहण करवा पदभार सौंपा।

अध्यक्ष नरेश खोसला ने इस मौके पर कहा कि वह अपनी कार्यकारिणी के साथ मिल कर समाज हित में सकारात्मक कदम उठाते हुए अपना विशिष्ट योगदान देंगे।

 इस शाम को यादगार बनाने जितेंद्र सिंह व निशा राजपूत ने अपनी मधुर आवाज में कई सुमधुर गीत प्रस्तुत किये।

वहीं करतल ध्वनि के बीच अध्यक्ष नरेश खोसला ने पंजाबी समाज को शिखर तक पहुंचाने के लिए अशोक सूरी व दीपक भाटिया का विशेष रूप से सम्मान किया। संयोजक व सूत्रधार अजय भसीन के विशिष्ट योगदान को देखते हुए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष की आसंदी से नरेश खोसला ने इस मौके पर नई सलाहकार समिति व कार्यकारिणी की घोषणा के साथ भविष्य में नए कार्यो को करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने वर्ष 2022-25 के लिए अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें मुख्य सलाहकार अजय भसीन, सलाहकार दीपक भाटिया पूर्व अध्यक्ष,अशोक सूरी, एससी गुलाटी,पवन ठाकुर,हरीश सहगल, सुभाष महेंद्रू, विनोद अरोरा, अशोक सेठ,आर सी ओबेराय शामिल हैं।

वहीं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष नरेश चावला, उपाध्यक्ष तरूण हांडा व अरुण परती,महासचिव राकेश ढोंड़ी,सचिव अजय विनायक, कोषाध्यक्ष अरुण ग्रोवर, नई एक्जीक्युटिव कमेटी में कैलाश मल्होत्रा,डॉक्टर वीरेंद्र सूरी,राकेश मल्होत्रा,सुरेश मल्होत्रा, अनिल सूरी, अनुपम कथूरिया, हरिओम चानना, नयन गुप्ता,बलबीर सहगल,जितेंद्र उप्पल,उमेश ग्रोवर,संजय भाटिया, आशु विज, हेमंत अरोरा, राम ओबेरॉय,जगदीश आहूजा,राजीव भसीन,राजकुमार नैय्यर, प्रवेश टंडन,  अनिल अरोरा, कुलदीप बहल व पंकज सेठी शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन अजय भसीन व धन्यवाद ज्ञापन महासचिव राकेश ढोड़ी ने दिया।