नेहरू नगर रेसीडेंट्स एसोसिएशन द्वारा स्वन्त्रता दिवस के आयोजन में अगस्त में आजादी का अमृत महोत्सव के स्टीकर करेगे वितरित

नेहरू नगर रेसीडेंट्स एसोसिएशन द्वारा  स्वन्त्रता दिवस के आयोजन में अगस्त में आजादी का अमृत महोत्सव के स्टीकर करेगे वितरित


नेहरू नगर रेसीडेंट्स एसोसिएशन द्वारा  स्वन्त्रता दिवस के आयोजन में अगस्त में आजादी का अमृत महोत्सव के स्टीकर करेगे वितरित 

भिलाई नगर 31 जुलाई  । नेहरू नगर रेसीडेंट्स एसोसिएशन की कार्यकारणी की बैठक  रविवार को हुई । बैठक की अध्यक्षता  बंशी अग्रवाल ने की , महासचिव देविंदर सिंह भाटिया ने बैठक का संचालन किया ।

श्री भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नेहरू नगर रेसीडेंट्स एसोसिएशन देश की आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में अगस्त 2022 के द्वितीय सप्ताह में नेहरू नगर के निवासियों  को आजादी का अमृत महोत्सव  का स्टीकर वितरण करने का निर्णय लिया गया ,  पर्यावरण को बढ़ावा देने 5 अगस्त को वृक्षारोपण , स्वछता रखने की अपील करते हुए नेहरू नगर के तीन चैराहो की साफ सफाई और सजावट , ध्वजारोहण की तैयारी के लिए  समूह का गठन किया गया जिसमे के.वी.प्रियन, संजय बड़गुले, हरपाल बेदी का नाम रखा गया ,15 अगस्त को नेहरू नगर चौक में हर वर्ष की तरह  प्रातः 9:06 बजे  ध्वजारोहण किये जाने का निर्णय लिया गया ,तदपश्चात बच्चो की प्रस्तुति और मिठाई वितरण ।  एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि 15 अगस्त 2022 को ही शाम को 7 बजे गीत संगीत का कार्यक्रम “एक शाम शहीदों के नाम” का आयोजन नेहरू नगर रेसीडेंट्स एसोसिएशन एवम ज्येष्ठ नगरिक मंच नेहरू नगर के संयुक्त तत्वाधान में किये जाने का निर्णय लिया गया है । एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ईन्दरबीर आनंद ने नेहरू नगर वासियों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है । 

बैठक का समापन शहीदों को और माँ भारती के वीर सपूत अमर शहीद सरदार उधम सिंह जी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली दे कर की गई ।

बैठक में  अध्यक्ष  बंशी अग्रवाल, महासचिव देविंदर सिंह भाटिया, मुकेश जैन कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष इंद्रबीर सिंह आनंद ,कार्यकारिणी सदस्य आर.सी सिंह, मीरा गुप्ता, दिनेश सिंघल,रामबाबू गुप्ता,हरपाल सिंह बेदी , यतींद्र पुरंग  उपस्थित थे ।