बहु मंजिला इमारत की छत से कूदकर स्टूडेंट ने दी जान घटना के समय घर पर अकेली थी मां, उठाए गए आत्मघाती कदम का कारण अज्ञात, नेवाई पुलिस ने शुरू की जांच

भिलाई नगर 1 अगस्त । नेवाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मी नगर फेस 2 कॉलोनी के बी ब्लॉक की 5 मंजिला इमारत की छत से आज शाम को कूदकर छात्र ने जान दे दी। छात्र के द्वारा उठाया गए आत्मघाती कदम का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। नेवाई पुलिस के द्वारा पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

नेवाई थाने के एएसआई नारंगे ने बताया कि घटना आज शाम 5:15 बजे की है मृतक छात्र वेदानु ठाकुर पिता लोकेश्वर ठाकुर 17 वर्ष फेस टू बी ब्लॉक फ्लैट नंबर 512 लक्ष्मी नगर रिसाली का रहने वाला था आज शाम को पांच मंजिला इमारत की छत पर चढ़कर कूद गया। छात्र द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम का कारण ज्ञात नहीं हो सका है । घटना के समय घर पर उसकी मां ही थी। घटना की जानकारी परिजनों के द्वारा डायल 112 को दी गई थी । सूचना के बाद डायल 112 एवं नेवई पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर कार्रवाई शुरू की गई । मृतक छात्र के शव को पीएम के लिए भिजवाया गया।