सेक्टर-7 में मंदिर के पास शराब पीने से मना करने पर मारपीट, 3 पर जुर्म दर्ज

सेक्टर-7 में मंदिर के पास शराब पीने से मना करने पर मारपीट, 3 पर जुर्म दर्ज


सेक्टर-7 में मंदिर के पास शराब पीने से मना करने पर मारपीट, 3 पर जुर्म दर्ज 

भिलाई नगर, 2 अगस्त।  महाराणा प्रताप नगर सेक्टर-7 में मंदिर के पास शराब का सेवन कर रहे लोगों पर आपत्ति जताने पर तीन शराबियों ने मिलकर एक की पिटाई कर दी। घायल पीड़ित ने भिलाई नगर थाना में उनके खिलाफ एफआईआर करवाई है। 

भिलाई नगर थाना एएसआई सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि रेल्वे स्टेशन के समीप स्थित बस्ती निवासी अर्जुन विश्वकर्मा पेशे से बस में हेल्पर है। रेलवे स्टेशन भिलाई के पास रहने वाले गन्नी, यशवंत ठाकुर, शंकर विश्वकर्मा अक्सर बस्ती मे बैठकर शराब का सेवन करते हैं। कल महाराणा प्रताप भवन के आगे हनुमान मंदिर के पास तीनों शराब पीने बैठे थे तभी अर्जुन ने उन्हें मंदिर के पास शराब पीने मना किया तो गन्नी, यशवंत और शंकर ने कहा कि मना करने वाला तू कौन होता है? यहां विवाद बढ़ने लगा तो गन्नी ने हाथ में पहने कड़ा से अर्जुन को मारने लगा, यशवंत और शंकर भी मारपीट करने लगे। अर्जुन के माथे, सिर, होंठ में गंभीर चोट आई है। मोहल्ले की दुरपत, उमा तिवारी और अन्य ने मिलकर उसे शराबियों के चंगुल से बचाया। तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत कार्रवाई की गयी है।