सब्जी व्यवसाई की मोटरसाइकिल टूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व घटना में प्रयुक्त हथियार चाकू बरामद

सब्जी व्यवसाई की मोटरसाइकिल टूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व घटना में प्रयुक्त हथियार चाकू बरामद


सब्जी व्यवसाई की मोटरसाइकिल टूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व घटना में प्रयुक्त हथियार चाकू बरामद

भिलाई नगर 2 अगस्त । थाना छावनी क्षेत्र में चाकू की नोक पर मोटर सायकल लूट कर फरार आदतन अपराधी शुभम मराठा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से लूटी गयी बाईक व घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग व थाना छावनी की संयुक्त कार्यवाही की है।

छावनी पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अभय कुमार पिता वेद प्रकाश सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी निषाद सेवा समिति के पास मिलन चौक कैम्प 02  वह अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 07 AY 1306 में बैठकर सुपेला मंडी से अपने घर 31 जुलाई की दोपहर को आ रहा था कि उसी समय निषाद सेवा समिति के पास एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा रोक कर चाकू निकालकर, डरा-धमकाकर उसकी मोटर सायकल को लूट कर भाग गया। रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 333 / 2022 धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। लूट के आदतन अपराधियों पर भी निगाह रखी जा रही थी। घटना स्थल के आस-पास पूछताछ करने पर विशेष सूत्रों से पता चला कि मोटर सायकल लूट की घटना को अंजाम देने वाला संदेही शुभम मराठा है। जिसे उक्त मोटर सायकल में जाते हुए देखा गया है कि सूचना पर टीम द्वारा संदेही शुभम मराठा की पतासाजी की गयी। इसी दौरान सूचना मिली की शुभम मराठा नंदनी रोड़ में अंग्रेजी शराब दुकान के आस-पास  खड़ा है। टीम द्वारा नंदनी रोड़ में मोटर सायकल पर जाते समय शुभम मराठा को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार करते हुए लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिससे आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार लोहे का चाकू एवं लूटी गयी मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG 07 AY 1306 काले रंग की जप्त किया गया। अग्रिम कार्यवाही थाना छावनी से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना छावनी से सउनि अजय सिंह, प्र. आर. जशपाल सिंह एवं एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से सउनि शमित मिश्रा, प्र. आर. चन्द्रशेखर बंजीर, आरक्षक रिंकू सोनी, रमेश पाण्डेय, अमित दुबे, प्रदीप यादव, नितिन सिंह, अरविन्द मिश्रा, राकेश अन्ना, एवन बंछोर की उल्लेखनीय भूमिका रही।