3 माह से नाबालिग को बना रहा था हवस का शिकार जामगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामाजिक बैठक में माफी मांगने के बाद भी किया था दुष्कर्म

3 माह से नाबालिग को बना रहा था हवस का शिकार  जामगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामाजिक बैठक में माफी मांगने के बाद भी किया था दुष्कर्म


3 माह से नाबालिग को बना रहा था हवस का शिकार  जामगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामाजिक बैठक में माफी मांगने के बाद भी किया था दुष्कर्म

दुर्ग 2 अगस्त । जामगांव आर पुलिस के द्वारा बलकार के फरार आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। विगत 3 माह से डरा धमका कर नाबालिग से दुष्कर्म कर रहा था। 15 – 20 दिन के अंतराल में घर में नाबालिग को अकेला पाकर जबरिया बलात्कार किया करता था सामाजिक बैठक में अपराध स्वीकार कर सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी परंतु 2 दिन पूर्व ही पुनः पीड़िता के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया था।

जामगांव आर थाना प्रभारी ऐनु देवांगन ने बताया कि पीड़ित नाबालिग को आरोपी राजकुमार यादव पिता राजाराम यादव उम्र 25 वर्ष के द्वारा 3 मई 2022 को शाम 17.00 बजे जबरदस्ती पीड़िता के घर में घुसकर डरा-धमकाकर शारीरिक संबंध बनाना उसके पश्चात 15-20 दिनों के अंतराल में पीडिता को घर पर अकेली देखकर घर में घुसकर शादी का प्रलोभन देकर डरा-धमकाकर शारीरिक संबंध बनाता था। पूनः 1 जुलाई 2022 को बहला- फुसलाकर पीडिता को जबरदस्ती अपने घर ले जाने से आरोपी के पिता के द्वारा गांव में सामाजिक बैठक रखने पर आरोपी के द्वारा पीडिता को रखने से इंकार करते हुए दोबारा शिकायत का मौका नहीं दूंगा कहकर माफी मांगने से लोक-लाज के वजह से रिपोर्ट नहीं किये थे । लेकिन 31 जुलाई की शाम 4:30 बजे  आरोपी पीडिता को अकेली देखकर घर में घुसकर डरा-धमकाकर जान से मारने की धमकी दी । जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के बाद भाग जाने से पीडिता कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना जामगांव-आर अपराध कं० 74/2022 पारा 452, 506, 376(2) (एन),363, 366 (क) भादवि 4.5(ठ) 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। महिला संबंधी अपराध में फरार आरोपी की गिरफ्तारी रितु जरिये मुखबीर की सूचना पर धमतरी रामपुर से आज गिरफ्तार कर आरोपी को रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ए के देवांगन, आरक्षक जयप्रकाश साहू,  राजीव दुबे,  महेन्द्र बंजारे का विशेष भूमिका रहा हैं।