सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 13 फरवरी। सरकार देश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दे रही है, इसके लिए लोगों को घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी भी दी जा रही है।
गौरतलब हो कि गर्मियों में आमतौर पर बिजली बिल अधिक आने लगते हैं क्योंकि गर्मी से निजात पाने के लिए एसी और कूलर पंखे का इस्तेमाल शुरू हो जाता है। इसके आलावा गर्मियों में अक्सर लोड शेडिंग बढ़ जाती है। इसकी वजह लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन आप सिर्फ एक काम करके महंगी बिजली से लेकर लोड शेडिंग तक से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाना होगा। सरकार सोलर पैनल लगवाने के लिए पैसे भी दे रही है, अगर आप सोलर पैनल लगवा लेते हैं, तो आपको महंगी बिजली से छुटकारा मिल जाएगा।
अगर आप सोलर पैनल लगवाने का प्लान कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको अपनी बिजली की जरूरतों का अनुमान लगाना होगा। हर रोज आपके घर में बिजली की खपत कितनी यूनिट है। उसके अनुसार ही आपको सोलर पैनल लगवाना चाहिए। अगर आपके घर में 2-3 पंखे, एक फ्रिज, 6-8 LED लाइटें, एक पानी का मोटर और टीवी जैसी चीजें बिजली से चलाते हैं तो फिर आपको इसके लिए रोजाना लगभग 6 से 8 यूनिट बिजली की जरूरत पड़ेगी। इस अनुसार आप सोलर रूफटाप स्कीम के तहत संभावित लोड अनुसार पैनल घर की छत पर इंस्टाल कर सकते हैं।
अब नहीं आएगा बिजली का बिल 💡छत पर लगवा लें सोलर पैनल, सोलर रूफटाप स्कीम में सरकार दे रही रूपया, बिजली बिल से हो जाएं “मुक्त”….‼️

