सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 12 फरवरी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने 135 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इनमें माइनिंग सरदार के 107 और सर्वेयर के 28 पदों पर भर्ती होगी। जिसके लिए दसवीं पास उम्मीदवार WCL की ऑफिशियल वेबसाइट westerncoal.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यहां रिक्त पदों के लिए आवश्यक एजुकेशनल क्वालिफिकेशन माइनिंग सरदार हेतु 10वीं पास के साथ माइनिंग सरदार का सर्टिफिकेट या माइनिंग एवं सर्वेयिंग में डिप्लोमा तथा सर्वेयर के लिए 10वी पास के साथ सर्वेयर का सर्टिफिकेट या माइनिंग एवं सर्वेयिंग में डिप्लोमा आवश्यक है। भर्ती प्रक्रिया में 18 से 30 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। माइनिंग सरदार के पद पर सिलेक्शन होने पर उम्मीदवार को हर महीने 31 हजार 852 रुपए और सर्वेयर के पद पर 34 हजार 391 रुपए सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी, जो कुल 100 अंकों की होगी। परीक्षा का टाइम 90 मिनट का रहेगा। 135 पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 1 हजार 180 रुपए शुल्क देना होगा हालांकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ईएसएम उम्मीदवार को शुल्क नहीं देना होगा। सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट westerncoal.in पर जाएं। होम पेज पर दिए गए Recruitment सेक्शन में जाएं। अब संबंधित पद के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करें। अब मेल आईडी आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
मांगे गए सभी दस्तावेज को अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (WCL) में 135 पदों पर निकली वैकेंसी, माइनिंग सरदार और सर्वेयर के लिए 10वीं पास को नौकरी

