चौहान टाऊन लिफ्ट संचालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध, डेढ़ माह पूर्व बुजुर्ग महिला का लिफ्ट में फंसा था पैर
भिलाई नगर 3 अगस्त । चौहान टाउन के बहुमंजिला इमारत में लगे में बुजुर्ग महिला का पैर फस गया था इस घटना के बाद महिला के पैरों में गंभीर चोटें आई थी । इस लापरवाही पर सुपेला पुलिस के द्वारा आज यह संचालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
चौहान टाऊन में स्थित ब्लॉक जी.06 में लगे लिफ्ट बिना आपरेट के चलने से 12 जून को एक महिला सावित्री देवी वर्मा पति स्व. खगेन्द्र कुमार वर्मा उम्र 62 वर्ष की दोनो पैर लिफ्ट में फस गए थे। पैरों में चोट आने व फैक्चर होने से जांच पर आरोपी लिफ्ट मेन्टेनेस कर्ता लिंगराज पानीग्रही पिता राजगुरू पानीग्रही उम्र 39 वर्ष निवासी चौहान टाऊन भिलाई के विरूद्ध अपराध क्रंमाक 721/2022 धारा 287,338 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

