सरपंच पति की हत्या की आशंका, 5 घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने नदी से निकाला शव, पुलिस ने शुरू की जांच
दुर्ग 4 अगस्त । लिटिया-सेमेरिया चौकी अंतर्गत आज ग्राम डोड़की सरपंच के पति शव नदी 5 गोताखोरों द्वारा निकाला गया । शव में पाए गए चोट के निशान से सरपंच पति के हत्या की संभावना व्यक्त की गई है । पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। सरपंच का शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
लिटिया-सेमेरिया चौकी प्रभारी सोमेश सिंह ने बताया कि ग्राम डोड़की और शिवकोकड़ी के सरपंच के पति कौशल निषाद (55वर्ष) आज सुबह 9 बजे नहाने जाने की जानकारी अपनी पत्नी को देखकर निकले थे। 3 घंटे तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों परेशान हो गए थे । कौशल निषाद की तलाश में परिजन नदी किनारे चले गए । दोपहर 12 बजे .घर वालों ने जाकर देखा तो उनका कपड़ा और चप्पल नदी किनारे पर रखा हुआ है । लेकिन कौशल निषाद दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहे थे । इसकी जानकारी परिवार वालों ने गांव वालों और पुलिस को दी । .इसके बाद पुलिस एवं ग्रामीणों के द्वारा कौशल निषाद की खोजबीन शुरु की गई । .पुलिस की मदद से गोताखोर व गांव वाले नदी में उतरे और लगभग 5 घंटे के खोज के बाद कौशल निषाद का शव देर शाम को मिला। नदी से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस द्वारा लाश का परीक्षण किए जाने पर देखा कि शरीर पर टोटके निशान पाए गए।.ग्रामीण एएसपी अनंत साहू ने बताया कि मर्ग कायम किया गया है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।

