महंगाई बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेसका दिल्ली में विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी लिए गए हिरासत में
नई दिल्ली 5 अगस्त । महंगाई, बेरोजगारी और जरूरी सामान पर जीएसटी को लेकर कांग्रेस दिल्ली में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। संसद भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस के द्वारा सुरक्षा बढ़ा दी गई है इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। इसकी वजह से कई रास्तों पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली इलाके में धारा 144 लागू की हुई है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों और जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें वाहन चालकों को कुछ रास्तों से बचने की सलाह दी गई है।

संसद भवन से कांग्रेस का मार्च आज सुबह निकाला गया । इस मार्च का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी के द्वारा किया जा रहा है इससे प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए हैं । इस प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस के द्वारा जगह-जगह पर बैरिकेडिंग की गई है। एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों से संदेश देकर प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग के आगे ना बढ़ने की चेतावनी दी जा रही है।
राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में
दिल्ली पुलिस के द्वारा काले कपड़े पहन कर प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरे राहुल गांधी एवं कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है।

