सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 6 फरवरी। नकछेद की पत्नी की मौत हो गई थी, इसके बाद उन्होंने अपने परिवार की सहमति से दूसरी शादी करने का फैसला लिया और 24 साल की लड़की से शादी की। नकछेद की पहले से ही 6 बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी क्षेत्र में यह शादी बेहद चर्चा में है। 6 बेटियों के पिता नकछेद ने 24 साल की लड़की से न सिर्फ शादी की बल्कि अपनी शादी में जमकर ठुमके भी लगाए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार जामिन हुसैनपुर गांव के निवासी नकछेद यादव की 6 बेटियां हैं। वो नाती, नवासे और दामाद वाले 65 साल के बुजुर्ग हैं जिन्होंने अपनी उम्र से 41 साल छोटी लड़की के साथ धूमधाम से शादी की। नकछेद ने अपनी बारात में जमकर डांस भी किया। कल हुई यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
आपको बता दें कि दुल्हन नंदनी की उम्र नकछेद की बेटी के बराबर है। उन्होंने अपनी दूसरी शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ रुदौली क्षेत्र में पड़ने वाले कामाख्या देवी मंदिर में की। इस शादी में करीब 50 बाराती और घराती भी शामिल हुए। नकछेद पहली पत्नी की मौत के बाद अकेले हो गए थे जिसके चलते उन्होंने परिवार की सहमति से दूसरी शादी करने का फैसला लिया। नकछेद के सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। अब कल की यह शादी पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

