गाडी़ को लेकर मारपीट, पिता और भाई के खिलाफ जुर्म दर्ज
भिलाई नगर, 5 अगस्त। अहिवारा निवासी पेशे से ड्रायवर लक्ष्मण साहू (25 वर्ष) के साथ बीती रात उसके छोटे भाई और पिता ने मारपीट की। बीचबचाव कर रही लक्ष्मण की पत्नी को भी दोनों ने पीट दिया है। नंदिनी पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34 और 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
नंदिनी पुलिस ने बताया कि लक्ष्मण के पास एक टाटा एस वाहन है जो उसके ही नाम पर है, उसे लक्ष्मण किराये पर दूसरे व्यक्ति को दिया है। कल रात जब वह घर पहुंचा तो लगभग 10 बजे लक्ष्मण के पिता मालिक राम साहू और छोटा भाई हरिश टाटा एस को बेच देने का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगे। लक्ष्मण ने वाहन किराये पर देने की बात कहने पर गाली देने लगे। विरोध करने पर हरीश और मालिक राम मिलकर लक्ष्मण को मारने लगे। लक्ष्मण की आंख, सिर, पीठ में चोट आई है। इस दौरान बीचबचाव कर रही सीमा को भी आरोपियों ने मारा है। उसे हाथ में चोट आई है। मामले की देर रात रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

