सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 3 फरवरी। पटना हाई कोर्ट में असिस्टेंट के पद पर भर्ती निकली हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से 550 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर आवेदन 6 फरवरी 2023 से शुरू होंगे और आवेदन की आखिरी तारीख 7 मार्च 2023 है। इच्छुक कैंडिडेट्स के पास किसी भी स्ट्रीम में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए, साथ में कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा भी जरूरी है। उम्मीदवार की आयु 18 से 37 साल हो तथा आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को आवेदन फीस 1000 रुपये तथा एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी को 500 रुपये जमा करनी होगी। इन पदों पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन एग्जाम, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद होगा। सलेक्ट हो जाने पर कैंडिडेट्स को पे लेवल 7 के मुताबिक महीने के 44 हजार 900 रुपये से लेकर 1 लाख 42 हजार 400 रुपये तक सैलरी मिल सकती है। साथ ही दूसरे एलाउंस भी दिए जाएंगे। आवेदन के लिए patnahighcourt.gov.in पर विस्तृत जानकारी ले कर 6 फरवरी से अप्लाई कर सकते हैं।

