सेंट थॉमस महाविद्यालय में 117 लोगों ने लगाया कोविड-19 का टीका,

सेंट थॉमस महाविद्यालय में 117 लोगों ने लगाया कोविड-19 का टीका,


सेंट थॉमस महाविद्यालय में 117 लोगों ने लगाया कोविड-19 का टीका,

भिलाई नगर 5 अगस्त । सेंट थॉमस महाविद्यालय  में आज दिनांक 5 अगस्त 2022 को राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया था इस शिविर में आज कुल 117 पात्र हितग्राहियों के द्वारा प्रिकॉशन डोज एवं सेकंड डोज लगाए गए। महाविद्यालय के प्रशासक वेरी रेवरेट फादर डॉक्टर जोशी वर्गिस एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एमजी रोईमोन ने इस राष्ट्रव्यापी अभियान से महाविद्यालय के जुड़ने पर सराहना की। शिविर में स्वास्थ्य विभाग से पर्यवेक्षक सुपरवाइजर अनिल नागदेव एवं डीपी खरे, आंचल यादव एवं एएनएम भारती साहू द्वारा पात्र हितग्राहियों को कोविड-19 के टीके लगाते हुए अपनी सेवाएं प्रदान की। इस शिविर में कोवशिएल्ड  के 95 बूस्टर डोज और दो सेकंड डोज़ लगाए गए । कोवैक्सीन के 17 बूस्टर डोज़ और तीन सेकंड डोज़ लगाए गए। इस अवसर पर डॉली बी जॉन (लैब सहायक, माइक्रोबायोलॉजी एवं बायोटेक्नोलॉजी ) विभाग से वैक्सीनेशन कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया ।