स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ की बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल को दिया समर्थन
भिलाई नगर 7 अगस्त । स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यो की बैठक संघ कार्यालय आकाशगंगा सुपेला मे आहुत किया था।
संघ के प्रदेश प्रवक्ता शरद दुबे ने जारी विज्ञप्ति मे बताया कि प्रदेश के विभिन्न निकायो से आये प्रतिनिधियों ने निकायो में व्याप्त कर्मचारियों की समस्याओ के संबंध मे विस्तार से चर्चा किया गया । फेडरेशन द्वारा आगामी 22 अगस्त से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हडताल को महासंघ द्वारा समर्थन पर विचार किया गया और शर्तो के साथ हडताल को सर्मथन प्रदान करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक मे संगठन की सदस्यता एवं विस्तार पर विचार विमर्स किया गया
बैठक मे महासंघ के अध्यक्ष जय नारायण श्रीवास्तव, महामंत्री विष्णु चन्द्राकर, संगठन मंत्री अमरनाथ दुबे, भा.म.संघ के रामावतार साहू, उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिन्हा धमतरी, शिव शर्मा, अनिल सिंह ईश्वर वर्मा दुर्ग, सर्वेश तिवारी बिलासपुर श्रीमती कल्याणी शर्मा, राजू वर्मा भिलाई 3 गोपाल सिन्हा, विवेक रंगनाथ, जगन्नाथ कुशवाहा, विजेन्द्र परिहार रिसाली, संतोष देवांगन दल्लीराजहरा, कांति लाल कोसरे, आर.बी.तिवारी राजनांदगाव, सुरेश प्रसाद तिवारी महासमुंद सहित अन्य निकायो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे है।

