सेक्टर 4 दुर्गा उत्सव समिति में केदार धाम के श्रद्धालु करेंगे दर्शन, भूमि पूजन के साथ समिति ने शुरू की तैयारियां

भिलाई नगर 7 अगस्त । महादेव की अराधना के पावन श्रावण मास के साथ ही अब त्योहारों की शुरूआत हो गई है। इसी क्रम में शहर की विभिन्न गणेशोत्सव एवं दुर्गोत्सव समितियों द्वारा पंडाल एवं झांकियों की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में आज सेक्टर -4 यूथ व्यापारी संघ दुर्गा उत्सव समिति भिलाई द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल के लिए भूमिपूजन किया गया। 

समिति के संरक्षक रिंकू साहू ने बताया कि समिति द्वारा इस वर्ष सेक्टर -4 ए मार्केट में सर्वेश्वर धाम मंदिर के सामने दुर्गा पूजा हेतु गुफा एवं केदारनाथ धाम झांकी बनाई जा रही है। जिसका भूमिपूजन आज अध्यक्ष निशिकांत मिश्रा, अनूप तिवारी की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से आशीष पाण्डेय, विनोद चौधरी, भुवन साहू, विशाल बैस, आलोक मिश्रा, कन्हैय्या, किशन चौहान, ओमप्रकाश साहू, पंकज सिंह, आदि श्रीनू, संदीप राठौर, सुमीत द्विवेदी, अनुराग मिश्रा, रोहित तिवारी, डी. शेखर, अमन गुप्ता एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।