विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ दुर्ग ने किया सावन हरियाली तीज मिलन उत्सव का भव्य आयोजन

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ दुर्ग ने किया सावन हरियाली तीज मिलन उत्सव का भव्य आयोजन


विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ दुर्ग ने किया सावन हरियाली तीज मिलन उत्सव का भव्य आयोजन

भिलाई नगर 7 अगस्त । विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ दुर्ग के तत्वावधान में 6 अगस्त को सावन हरियाली तीज मिलन उत्सव का भव्य आयोजन होटल केम्बियन दुर्ग में किया गया। कार्यक्रम की विशेष अतिथि श्रीमती सोनाली शर्मा (अध्यक्षा, राष्ट्रीय विप्र महिला फाउंडेशन) श्रीमती ममता पुजारी (प्रांतीय अध्यक्षा, विप्र महिला फाउंडेशन) श्रीमती अनु शर्मा (सदस्य कार्यकारिणी, छ. ग.) एवं रायपुर विप्र मंडल इकाई के सदस्य उपस्थित थे। दुर्ग इकाई की अध्यक्षा श्रीमती अन्नपूर्णा शर्मा  ने अपने सभी पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं सभी आमंत्रित अतिथियों  का भव्य स्वागत किया।

 सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित करके भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना, सामूहिक विप्र आरती ख्याति शर्मा की अगुवाई में  की गई ।  जय जय परशुराम के उदघोष से पूरा हॉल गूंज उठा।  स्वागत भाषण में अध्यक्षा अन्नपूर्णा शर्मा ने सभी का आत्मीय आभार प्रकट करते हुए सहयोग से संगठन को सफल बनाने का आह्वान किया ।   रंगारंग कार्यक्रम का आरंभ लीशा शर्मा द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव स्त्रोत नृत्य से किया गया ।  नन्हे बालक शुभांश पुरोहित ने “कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती”  सुंदर कविता प्रस्तुत की। राजस्थानी, पंजाबी, हिंदी गीतों पर एकल एवं सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।  किरण शर्मा ने एकल नाट्य के द्वारा सभी से अपने अभिनय का लोहा मनवाया ।रश्मि पुरोहित ने नारी शक्ति पर  कविता प्रस्तुत की।  तीज क्वीन प्रतियोगिता के साथ ही विभिन्न मनोरंजक खेल जैसे :- नीलम शर्मा (बैलून प्रतियोगिता), कविता जोशी  (अद्भुत अंकों की कहानी वाली हाउजी) , रमा फूलबाज (लेफ्ट राइट),  अन्नपूर्णा शर्मा (रोचक प्रश्नावली) द्वारा  खेलों का आयोजन किया गया।  राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनाली शर्मा ने कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए विप्र मंडल के आगामी कार्य योजना तथा सामाजिक सहयोग के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं जैसे कन्या विवाह में सहायता राशि, उच्च शिक्षा के लिए ब्याज रहित ऋण, स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित वस्तुओं का विक्रय, मानव सेवा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विप्र समाज के साथ ही समाज के सभी वर्गो की सहायता करने एवं आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

 प्रांतीय अध्यक्षा ममता पुजारी जी ने सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएं देते हुए सहयोग और संगठन पर बल दिया। सभी गणमान्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।  दीपा शर्मा, नीलम शर्मा, शीतल शर्मा को नृत्य में एवं  तीज क्वीन में 11 पुरस्कार दिए गए :–

सावन सजनी – सोनम फुलबाज, सावन सुंदरी – रमा फुलबाज, बेस्ट ड्रेस – स्वीटी शर्मा, सतरंगी – श्रद्धा शर्मा, साहिबा -अनमोल शर्मा, सोना- चंचल शर्मा, मॉडर्न ड्रेसअप- सोनू शर्मा, स्मार्ट ड्रेसअप- कविता जोशी, ब्यूटीफुल शृंगार- मधु शर्मा, स्मार्ट परफॉर्मेंस- अंजली शर्मा, तड़का परफॉर्मेंस- किरण शर्मा ,ट्रेडिशनल ड्रेसस रश्मि शर्मा ,रश्मि पुरोहित ने दिया ।