हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की टीम 26 जनवरी को होगी जोनल स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने कर्नाटक रवाना, 14 विधाओं में 43 सदस्य दल हिस्सा लेगा

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की टीम 26 जनवरी को होगी जोनल स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने कर्नाटक रवाना, 14 विधाओं में 43 सदस्य दल हिस्सा लेगा


हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की टीम 26 जनवरी को होगी जोनल स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने कर्नाटक रवाना, 14 विधाओं में तिरालिस सदस्य दल हिस्सा लेगा

दुर्ग 21 जनवरी । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की 43 सदस्यीय टीम गुलबर्गा विश्वविद्यालय कालाबुरागी, कर्नाटक में 27 से 31 जनवरी तक आयोजित होेने वाले जोनल स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेेने के लिए 26 जनवरी को रवाना होगी। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि इस संबंध में आज विश्वविद्यालय की कुलपति, डाॅ. अरूणा पल्टा, कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप तथा डीसीडीसी, डाॅ. प्रीता लाल ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित टैगोर हाॅल में कर्नाटक जाने वाली पूरी टीम के सदस्यों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दियें।
बैठक के आरंभ में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डाॅ. श्रीवास्तव ने युवा उत्सव से संबंधित संपूर्ण नियमावली की प्रतिभागियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पांच दिवसीय जोनल युवा उत्सव में 100 से अधिक विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेने की आशा हैं। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की टीम 14 विधाओं एकल एवं समूह गान, एकल एवं समूह नृत्य, क्विज, वाद-विवाद, तात्कालिक भाषण, स्क्रिप्ट रंगोली महेंदी, सुगम संगीत, स्पाट पेंटिंग, कोलाज, पोस्टर मेकिंग आदि में हिस्सा लेंगी। विश्वविद्यालय के टीम ने 07 संगतकारों को भी शामिल किया गया है। विश्वविद्यालय के टीम के मैनेजर का दायित्व शासकीय वी. वाय. टी. पीजी स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग के दो सहायक प्राध्यापक डाॅ. अंशुमाला चंदनगर, तथा डाॅ. जैनेन्द्र दीवान संभालेंगे।

युवा उत्सव के समय सारिणी के अनुसार गुलबर्गा विश्वविद्यालय कालाबुरागी, कर्नाटक में प्रथम दिन 27 जनवरी को होने वाले उद्घाटन समारोह में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग का प्रतिभागी मंडल मार्च पास्ट में छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करेगा। इस हेतु विश्वविद्यालय परिसर में 23 जनवरी को एक अंतिम रिहर्सल आयोजित की जायेगी। प्रतिभागियों की तात्कालिक भाषण, सुगम संगीत, आनंद स्पॉट पेंटिंग, कोलाज, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता 28 जनवरी को आयोजित होगी। जबकि 29 जनवरी को वाद-विवाद तथा समूह नृत्य स्पर्धा आयोेजित होगी। 30 जनवरी को एकल एवं समूह गायन के साथ-साथ महेंदी तथा रंगोली स्पर्धा आयोजित होगी। 30 जनवरी की शाम को प्रतिभागियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 31 जनवरी को प्रातः 10ः00 बजे आयोजित होनेे वाले समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह में विश्वविद्यालय का दल छत्तीसगढ़ की वेषभूषा में छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत करते हुए स्टेज के सामने से अतिथियों का अभिवादन करेगा।