सेंट थॉमस महाविद्यालय रूआबांधा भिलाई में बीजेएमसी में प्रवेश प्रारंभ

सेंट थॉमस महाविद्यालय रूआबांधा भिलाई में बीजेएमसी में प्रवेश प्रारंभ


सेंट थॉमस महाविद्यालय रूआबांधा भिलाई में बीजेएमसी में प्रवेश प्रारंभ

भिलाई नगर 8 अगस्त । सेंट थॉमस महाविद्यालय रूआबांधा भिलाई में जनसंचार एवं पत्रकारिता बी ए जे एम सी विभाग में सत्र 2022-23 के लिए 30 सीटों के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रारंभ हो चुका है  | पत्रकारिता में रूचि रखने वाले छात्र इस विषय के लिए आवेदन कर सकते हैं , यह विषय कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर से संबंधित  है | 12वीं पास किसी भी संकाय के छात्र एवं छात्राएं इसमें प्रवेश ले सकते हैं| महाविद्यालय में यह कोर्स 2013 से प्रारंभ हुआ है जहां अंग्रेजी व हिंदी दोनों माध्यमों में पढ़ाई संचालित की जाती है| विभाग में श्रेष्ठ अध्यापक उपलब्ध है जो विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन करते हैं विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष छात्रों के लिए एजुकेशल ट्रिप , मीडिया हाउस रायपुर आकाशवाणी विधानसभा तथा अन्य क्षेत्रों का भ्रमण भी कराया जाता है तथा समय-समय पर पत्रकारिता एवं जनसंचार से जुड़े अनुभवी व्यक्तियों द्वारा छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन देने के लिए फोटोशॉप व सेमिनार का भी आयोजन किया जाता है महाविद्यालय में अब तक 4 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिल चुका है एवं शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा है| महाविद्यालय में पत्रकारिता विभाग में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को गोल्डन जुबली जनरलिज्म तथा 5000 राशि प्रदान कर पुरस्कृत भी किया जाता है 12वीं पास के बाद पत्रकारिता में अपना कैरियर बनाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थी इस विभाग में 23 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं