दुर्ग 16 जनवरी । पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिकोला पाटन मार्ग पर आज लापरवाह तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के चालक ने दुपहिया सवार 12वीं के स्कूली छात्र को जोरदार ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल आत्मानंद स्कूल के छात्र को अस्पताल ले जाया गया इलाज के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया ।
पाटन पुलिस ने बताया कि मृतक बालक स्वामी आत्मानद इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा 12वी का छात्र था .अपने घर सिकोला से नजदीक में स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल लेने जा रहा था जिससे पाटन की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार ने स्कूटी सवार बालक को ठोकर मार दी जिससे उनके सिर पैर पर गम्भीर चोटे आयी प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ठोकर इतनी जोर की थी कि उक्त बालक की मौके पर ही मौत हो गई ।

पाटन थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया कि मृतक मालिक राम सपहा पिता विनेद प्रमोद सपहा उम्र 18 वर्ष ग्राम सिकोला का रहने वाला है जो जुपिटर स्कूटी में पेट्रोल डलवाने आ रहा था पाटन तरफ से एक सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी क्रमांक सीजी 04 के यू 4239 ने तेज रफ्तार से आकर स्कूटी सवार को ठोकर मारी ठोकर इतनी तेज थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए . सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुँची जहाँ कार चालक गुलाब चंद देवांगन पिता ज्ञानचंद देवागन को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है । मृतक के शव के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है।

शिवनाथ नदी स्थित ट्रैक पर ट्रेन से कटा युवक शिनाख्त नहीं
पुलिस चौकी अंजोरा थाना पुलगांव जिला दुर्ग के ग्राम रसमड़ा शिवनाथ ब्रिज रेल्वे पटरी विद्युत पोल क्रमांक 1871 / 16 पर अज्ञात पुरुष उम्र करीबन 20-25 वर्ष आज ट्रेन से कटकर कमर से धड़ अलग हो गया है। मृत हालत में रेल्वे टैक में पड़ा हुआ है। अंजोरा पुलिस द्वारा रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही कर शव के वारिसानों का पता तलाश किया जा रहा है।
मृतक का हुलिया – अज्ञात पुरुष उम्र करीब 20-25 वर्ष रंग सांवला दुबला पतला बदन दाढी मुंछ, बाल काला है बदन में ग्रे फूल शर्ट जिसमें Revolation लिखा है, एवं काला लोवर पहना हुआ है।
संपर्क – (01.) पुलिस चौकी अंजोरा जिला दुर्ग फोन नं. 0788-2623441 मो. नं. 94791-92060 (02) पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई जिला दुर्ग फोन नं. 0788-2283151


