सीमा सुरक्षा बल के जवानो ने स्कूली छात्राओं के साथ मनाया रक्षा बंधन का पर्व, ब्रह्मकुमारी एवं स्कूली बच्चों ने जवानों को बांधे रक्षा सूत्र

भिलाई नगर 9 अगस्त । बीएसएफ महानिरीक्षक मुख्यालय रिसाली में कल रक्षा : बंधन का त्योहार जवानों के द्वारा स्कूली बच्चों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्रम्हकुमारी महिला संघ भिलाई एवं शारदा विद्यालय भिलाई की छात्राओं ने रक्षा बंधन की पूर्व बेला में बीएसएफ मुख्यालय पहुँच कर सीमा सुरक्षा बल अधिकारियों एवं जवानों के माथे पर तिलक लगाकर एवं रक्षासूत्र बांधकर बहनों से दूर इन भाईयों को वात्सल्य एवं अपनेपन से भावविभोर कर दिया। जवानों तथा अधिकारियों ने भी स्नेहिलनमन करते हुए उनकी रक्षा एवम् सुरक्षा का प्रण लिया ।

इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारीगण, अधिनस्थ अधिकारी एवं जवान मौजूद थे। ब्रम्हकुमारी महिला संघ भिलाई एवं शारदा विद्यालय भिलाई के समस्त स्टाफ भाव-विभोर होकर कुछ देर के लिए शांत होकर सुदूर क्षेत्रो में अपने कर्तव्य का निर्वाहन कर रहे बीएसएफ जवानों एवं अधिकारियों को नमन कर उनको राखी की बधाईयाँ प्रेषित कर रहे थे ।

सीमा सुरक्षा बल के कार्मिको ने ब्रम्हकुमारी महिला संघ भिलाई एवं शारदा विद्यालय भिलाई के छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही स्कूल के कर्मचारी को धन्यवाद करते हुए कहा कि वे सीमा सुरक्षा बल के लिए आयोजित इस कार्यक्रम को हमेशा याद रखेंगे एवं हर कदम पर उनका साथ देंगे।