नेपाल, 15 जनवरी । नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के क़रीब यती एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. ये विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा है. अभी तक 32 शव निकाले जा चुके हैं।
नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के प्रवक्ता जगन्नाथ निरुला के अनुसार बचाव दल दुर्घटना स्थल पर पहुंच गया है.
उनका कहना है, “अभी हम और जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं, तेज़ी से बचाव कार्य किया जा रहा है.”
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार 72 सीटों वाला एक यात्री विमान पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास क्रैश हो गया है. इसके बाद एयरपोर्ट को फिलहाल बंद कर दिया गया है.
एजेंसी ने काठमांडु पोस्ट के हवाले से कहा है कि कि विमान ने कुल 68 यात्री थे और चालकदल के चार सदस्य सवार थे. यती एयरलाइन्स का ये विमान पुराने एयरपोर्ट और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बीच क्रैश हुआ है.
समाचार एजेंसी एएफ़पी ने कहा है कि विमान में 72 लोग सवार थे.
एएफ़पी ने यती एयरलाइन्स के प्रवक्ता सुदर्शन बारतुला ने कहा है, “विमान में 68 यात्री के साथ चार क्रू मेम्बर थे. अब तक कहा नहीं जा सकता हादसे में कितने लोग बचे हैं.” सोशल मीडिया एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें धुंए का गुबार उठता दिख रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये इस घटना से जुड़ा वीडियो है.
नेपाली आर्मी के प्रवक्ता रति कृष्णा पारस्द भन्डारी ने कहा है, “विमान पोखरा हवाईअड्डे से डेढ़ किलोमीटर दूर सेती नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. 120 से 180 जवानों को राहत कार्य के लिए लगाया गया है.” (bbc.com/hindi)

