सभी अंडर ब्रिज में भरा पानी, सड़कें और निचली बस्तियों में भी जल भराव, आज भी नहीं रूकेगी बारिश, महमरा एनीकट से 4 फीट ऊपर बह रहा पानी

सभी अंडर ब्रिज में भरा पानी, सड़कें और निचली बस्तियों में भी जल भराव, आज भी नहीं रूकेगी बारिश, महमरा एनीकट से 4 फीट ऊपर बह रहा पानी


सभी अंडर ब्रिज में भरा पानी, सड़कें और निचली बस्तियों में भी जल भराव, आज भी नहीं रूकेगी बारिश, महमरा एनीकट से 4 फीट ऊपर बह रहा पानी,

भिलाई नगर, 10 अगस्त। कल सुबह से लेकर देर रात तक लगातार बारिश होने के चलते पूरा शहर पानी से तर हो गया है। पिछले 15 घंटे से लगातार हो बारिश से सुपेला मार्केट की सड़कों पर लबालब पानी भरा है। दुर्ग क्षेत्र में भी निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है सड़क पर 2 से 3 फीट ऊपर से पानी बह रहा है। दूर-दूर तक सड़कों पर पानी दिखाई दे रहा है। आज सुबह 10 बजे से कुछ क्षेत्रों में बारिश का क्रम थमा जरूर है लेकिन मौसम विभाग ने आज के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। 

विदित हो कि भू अभिलेख विभाग के अनुसार दुर्ग विकासखंड में सबसे अधिक 782.3 मिमी, पाटन में 625.2 मिमी और धमधा में 401 मिमी पानी गिर चुका है। बरसात के मौसम में दुर्ग जिले में 1123 मिमी बारिश होना सामान्य है, इस लिहाज से 54.4 फीसदी बारिश जिले में हो चुकी है। यदि इसी तरह दो तीन दिन तक मौसम रहा तो यह आंकड़ा 70-80 फीसदी पहुंच सकता है।

लगातार बारिश से बारिश से भिलाई के रिसाली, मरोदा, रामनगर, रुआबांधा, शारदा पारा, सुभाष नगर, दुर्ग के शंकर नगर, उरला, संतराबाड़ी, शिक्षक नगर, गया नगर, गंजपारा, कसारीडीह स्थित निचली बस्तियों में भी पानी भरा है। दूर के शंकर नगर में सड़क से दो तीन फीट ऊपर पानी बह रहा है जिसके कारण आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । नालियों के ऊपर से पानी बहने की वजह से सड़कों पर गंदा पानी फैली हुई है। भिलाई के सुपेला, चंद्र नगर, कोहका, कैंप, जामुल क्षेत्र में जल भराव देखने को मिला है। यहां पानी का भराव इतना अधिक है कि कई जगह सड़कें पूरी तरह से डूब गई हैं। शहर के तीनों अंडर ब्रिज चंद्रा-मौर्या चौक, प्रियदर्शिनी परिसर और नेहरू नगर पानी से डूब गए हैं। यहां काफी अधिक जल भराव होने से वाहन चालकों को पावर हाउस, नेहरू नगर ओवर ब्रिज का उपयोग करना पड़ रहा है। सिरसा गेट और उरला में बने अंडर ब्रिज में भी पानी भर गया है। लोगों को चरोदा होकर आना-जाना पड़ रहा है। 

मौसम विज्ञान विभाग रायपुर के वैज्ञानिक हरिप्रसाद चंद्रा ने बताया कि आज भी भारी बारिश के आसार हैं, इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार मध्य रात्रि के बाद मौसम के खुलने के आसार हैं। 11 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

महमरा एनीकट में 4 फीट ऊपर से बह पानी

शिवनाथ नदी पर स्थित महमरा एनीकट में 4 फीट ऊपर पानी बह रहा है । मोगरा जलाशय से 19600 क्यूसेक पानी छोड़े जाने एवं अच्छी बारिश के कारण केचमेंट एरिया से लगातार नदी में आ रहे पानी के कारण शिवनाथ नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है