ट्रैडमिल पर दौड़ रहे राजू को दिल का दौरा, एम्स लाया गया, उपचार जारी
दिल्ली, 10 अगस्त। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज राजू को जिम में वर्कआउट करने के दौरान हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वे ट्रेडमिल पर रनिंग करते समय हुआ चेस्ट पेन के शिकार हुए। उनके करीबी मकबूल निसार ने जानकारी दी कि ट्रेडमिल पर रनिंग करते समय उन्हें चेस्ट में पेन हुआ और वे नीचे गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कॉमेडियन राजू के जनसंपर्क अधिकारी अजीत सक्सेना ने बताया कि राजू श्रीवास्तव पार्टी के कुछ बड़े नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। एक होटल में ट्रेडमिल पर उन्हें चेस्ट पेन हुआ और वे गिर पड़े। राजू की हालत अभी तो स्टेबल है। डॉक्टर्स ने राजू की पिछली मेडिकल रिपोर्ट्स मंगवाई है, उसके आधार पर डॉक्टर्स उनकी बायपास सर्जरी करने का फैसला लेंगे हालांकि राजू लगातार फिट एंड फाइन रहे हैं, वो निरंतर जिम करते रहे। उनके आगे भी कई शहरों में शोज लाइन अप हैं और 31 जुलाई तक वो लगातार शोज कर रहे थे। जल्द उनकी हालात अपडेट एम्स टीम देगी।

