सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई की एनसीसी कैडेट साक्षी साहू का स्वतंत्रता दिवस कैंप दिल्ली में चयन
दुर्ग 10 अगस्त । सेंट थॉमस महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट साक्षी साहू का स्वतंत्रता दिवस कैंप के लिए चयन हुआ है । साक्षी साहू महाविद्यालय के एमएससी फिजिक्स तृतीय सेमेस्टर की छात्रा है। 37 सीजी बटालियन एनसीसी दुर्ग की एनसीसी कैडेट साक्षी साहू आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस समारोह दिल्ली कैंप में सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई का प्रतिनिधित्व कर रही है। कैंप 1 से 16 अगस्त तक दिल्ली में आयोजित है। साक्षी ने दिल्ली कैंप में चयनित होकर सेंट थॉमस महाविद्यालय का ही नहीं अपितु हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग एवं 37 सीजी बटालियन एनसीसी दुर्ग को गौरवान्वित किया है।
महाविद्यालय के प्रशासक वेरी रेवरेंट फादर डॉ जोशी वर्गिस महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम जी रोईमोन, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट सुरेखा जवादें एवं केयरटेकर संतोष यादव ने साक्षी को शुभकामनाएं दी।

