दुर्ग 12 जनवरी । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 जनवरी को दुर्ग जिलें अंतर्गत मिनी गिरौदपुरी सतनाम धाम, गिरहोला में आयोजित सतनामी समाज सम्मेलन में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर दोपहर 2.40 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.00 बजे दुर्ग जिले के धमधा तहसील अंतर्गत हायर सेकण्डरी स्कूल ग्राम-गिरहोला पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां मिनी गिरौदपुरी सतनाम धाम, गिरहोला में आयोजित सतनामी समाज सम्मेलन में भाग लेंगे। वे इसके पश्चात् अपरान्ह 4.10 बजे गिरहोला से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 4.25 बजे थाना ग्राउण्ड परिसर हेलीपेड भिलाई-3 पहुंचेंगे।


