दुपहिया वाहन से जा रही मां बेटी को पोटिया कला चौक दुर्ग में ट्रक ने कुचला मासूम बच्ची की मौत, उतई में ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

दुपहिया वाहन से जा रही मां बेटी को पोटिया कला चौक दुर्ग में ट्रक ने कुचला मासूम बच्ची की मौत, उतई में ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत


दुपहिया वाहन से जा रही मां बेटी को पोटिया कला चौक दुर्ग में ट्रक ने कुचला मासूम बच्ची की मौत, उतई में ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

भिलाई नगर 10 अगस्त 3 अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चे एवं एक महिला की मौत हो गई। पोटिया कला चौक में आज शाम को 7:00 बजे एक्टिवा में जा रही मां बेटी को सीआईएसफ के वाहन ने कुचल दिया जिसके कारण घटनास्थल पर ही 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज साड़ी खरीदने जा रही सीआईएसएफ जवान की पत्नी को ट्रक द्वारा कुचल दिए जाने के कारण मौत हो गई। कल जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत दसवीं के छात्र को अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मार दिए जाने से इलाज के दौरान मौत हो गई।  तीनों ही मामले में पुलिस के द्वारा आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

पदमनाभपुर  पुलिस ने बताया कि आज शाम 7:00 बजे के करीब 13 वर्षीय कु. मान्या देश लहरा अपनी मां के साथ दुपहिया वाहन में सवार होकर पोटिया कला चौक से गुजर रही थी इसी दौरान सीआईएसफ के वाहन के द्वारा मां बेटी को अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण 13 वर्षीय मान्या मौत हो गई। केलाबाड़ी साहू सदन के पास दुर्ग में रहती थी। पदमनाभपुर पुलिस के द्वारा आरोपी ड्राइवर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

साड़ी खरीदने जा रही महिलाओं को ट्रक ने कुचला

उतई पुलिस ने बताया कि साई अस्पताल उतई के पास  तेजा ट्रांसपोर्ट भानुप्रतापपुर की ट्रक क्रमांक सीजी 08 एबी 06259  सेलुद की ओर से आ रही थी।  उतई के साई अस्पताल के पास दुपहिया वाहन क्रमांक एम पी 28 एस बी 1126 सवार दो महिला और एक बच्चे बाजार चौक उतई के तरफ जा रही थी। दोनो वाहन एक ही दिशा की ओर जा रही थी । रास्ते में मवेशी से बचने के चक्कर में भारी वाहन से टकरा गई । ट्रक के पिछ्ले चक्के में महिला का सिर आ गया जिससे वह महिला का सिर पूरी तरह कुचल जाने से मौके पर ही मौत हो गई।  उनके साथ 4 वर्षीय धैर्य कुमार व  30 वर्षीय अस्मिता उके को मामूली चोट लगी है। मृतिका का  31 वर्षीय मंजू मोहबे है।  दोनो महिलाएं बाजार चौक से राखी खरीद कर सदभावना चौक उतई की ओर साड़ी खरीदने जा रही थी। तभी यह घटना घटित हुई।  दोनो महिलाएं के पति सी आई एस एफ में पदस्थ है।मृतक के पति सुरेंद्र महोबे बटालियन में आरक्षक के पद पर पदस्थ है।  मृतिका व उनके साथ जा रही महिला पायोनियर स्कूल डूमरडीह उतई के पास किराए के मकान में रह रही थी। उतई पुलिस के द्वारा आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

ट्यूशन जा रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर इलाज के दौरान मौत

ढांचा भवन कुरूद से ट्यूशन जाने के लिए साइकिल से निकले स्कूली छात्र सोबिन कोसी 16 वर्ष को कल दोपहर को भगवा चौक जामुल के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। घटना में छात्र गंभीर रुप से घायल छात्र को आसपास के नागरिकों के द्वारा बीएम अस्पताल  में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई अस्पताल से मिली सूचना पर आज जामुल पुलिस के द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।