🟫 एचआर, टेलीकॉलर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्स ऑफिसर, सेल्समेन, कम्प्यूटर ऑपरेटर, डाटा ऑपरेटर, सेफ, हाउस कीपिंग, ट्रेनी पदों पर भर्ती
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 10 जनवरी। रोजगार की तलाश कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बिलासपुर में 700 पदों पर भर्ती के लिए 13 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती मेले में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ जुटने की उम्मीद है।
मिली जानकारी के मुताबिक जॉब कैंपस में जिला रोजगार केंद्र कोनी में 13 जनवरी गुरुवार सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित यह रोजगार मेला सैकडो़ं बेरोजगार युवाओं के लिए गोल्डन चांस साबित होगा। इसमें उम्मीदवार अपने एजुकेशनल डॉक्यूमेंट सहित 13 जनवरी को उपस्थित हो सकते हैं। कैंपस में नामी कंपनियां युवाओं को रोजगार का मौका देगी। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस रोजगार मेला में एचआर, टेलीकॉलर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्स ऑफिसर, सेल्समेन, कम्प्यूटर ऑपरेटर, डाटा ऑपरेटर, सेफ, हाउस कीपिंग, ट्रेनी जैसे 700 पदों पर भर्ती की जाएगी। सलेक्ट उम्मीदवारों को 7 हजार रुपए से लेकर 35 हजार रुपए तक सैलरी मिलेगी। इनमें विभिन्न नौकरियों के लिए दसवीं से बारहवीं, ग्रेजुएट और आईटीआई पास युवाओं को उनकी प्रतिभा के अनुरूप बेटर चांस है। कैंपस में इंटरव्यू के बाद सेलेक्ट युवाओं को उनके एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन के बेसिक और पद के आधार पर सैलरी दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक स्टार्टिंग सैलरी स्ट्रक्चर 7 हजार से 35 हजार रुपए तक रखा गया है।

