भाई को राखी बांध घर लौटी तो फंदे में झूलता मिला पति, जांच में जुटी खुर्सीपार पुलिस
भिलाई नगर, 12 अगस्त। कल पत्नी भाई को राखी बांध घर लौटी तो पति फंदे में झूलता मिला। बीएसपी से सेवानिवृत्त पति के इस कदम से पूरा परिवार हैरान है। सूचना पर खुर्सीपार थाना पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुटी है।
खुर्सीपार थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि जोन-3 इलाके में कल दोपहर करीब 1 बजे सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मी बहोरिक राम साहू का शव फंदे पर झूलता मिला। पति का शव फंदे में लटका देख कर महिला ने पुलिस और पड़ोसियों को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदा काटकर शव नीचे उतारा और पीएम करवाया है। जानकारी मिली है कि दोपहर करीब 12 बजे बीएसपी कर्मी की पत्नी अपने भाई को राखी बांधने के लिए खुर्सीपार स्थित उसके घर गई और एक घंटे बाद लौटी तब उसे घटना का पता चला। मृतक के बच्चे पढ़ाई और नौकरी के सिलसिले में दूसरे राज्य में रहते हैं। बीएसपी कर्मी द्वारा आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस संबंध में का पता विवेचना कर रही है।

