सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 2 जनवरी। बुजुर्ग तो बुजुर्ग आजकल कई युवाओं का भी पेट गलत खान-पान की वजह से बाहर निकल गया है। बढ़ते पेट से सरकारी कर्मचारी, कुर्सी पर बैठे अफसर और अनियमित दिनचर्या के शिकार 25 से 50 वर्ष आयु के लोग निकले हुए पेट को अंदर करने के लिए खासे परेशान हैं। और तो और पुलिस महकमा भी इस रोग से अछूता नहीं। बढ़ते पेट की समस्या से ज्यादातर लोग जिम जाने पर फोकस करने लगते हैं, हालांकि भागदौड़ भरी इस जिंदगी में और बिज़ी शेड्यूल के चलते अक्सर ऐसा करना भी बहुत कम लोगों के लिए यह मुमकिन नहीं हो पाता है। शरीर की चर्बी को कम करने के लिए सबसे ज्यादा मेहनत पेट को लेकर ही करनी होती है। पेट पर जमी हुई चर्बी डायबिटीज़, दिल की बीमारी और अन्य बीमारियों का भी कारण बन सकती है इसलिए आज ही इसे कम करने का फैसला लें।
आप अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करने के बजाय गर्म पानी से करें। सुबह गर्म पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और आपके निकले हुए पेट को भी अंदर करने अर्थात पेट की चर्बी को खत्म करने का यह अचूक उपचार है। जरूरी नहीं कि आप सिर्फ सुबह ही गर्म पानी पिएं, आप चाहें तो दिन भर में गर्म पानी पी सकते हैं। ये सेहत को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाता। गर्म पानी सिर्फ पेट की ही नहीं बल्कि शरीर के बाकी हिस्सों पर जमी चर्बी को भी कम करता है। मोटापा कम करने के आसान तरीकों में एक योग भी शामिल है। अगर आप योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें तो निकले हुए अपने पेट को जल्द से जल्द कम कर पाएंगे। योग करने के लिए आपको कहीं नहीं जाना, बस घर पर ही किसी खुले स्थान पर एक योगा मैट बिछाना है और उस पर बैठकर कर योग करना है। योग के दौरान आप सूर्य नमस्कार और कपाल भाति प्राणायाम करें, इससे रक्त संचार और पाचन में सुधार होता है और पेट भी कम होता है। आप भुनी हुई मेथी के दानों का बारीक चूर्ण बनाकर पानी में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इस ड्रिंक को सुबह खाली पेट पिएं, आप मेथी के दानों को रात में भिगो कर भी रख सकते हैं और सुबह इनका सेवन कर सकते हैं। इससे आपके पेट की चर्बी को कम होने में काफी मदद मिलेगी। पेट की चर्बी को कम करने के लिए आप अदरक भी खा सकते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। सूखे अदरक के पाउडर को उबले हुए पानी में मिलाएं और फिर पिए, यह ड्रिंक मोटापा घटाने में भी मदद करता है। चर्बी को कम करने के लिए सुबह-सुबह कमर पर टाइट बेल्ट बांधकर तेजी से टहलना भी आश्चर्यजनक ढंग से पेट कम करने उपयोगी तरीका है। इसके लिए कम से कम 30 मिनट तक तेज-तेज चलें, ये बेली फैट बर्न करने का यह एक असरदार और आसान तरीका है।
शर्माजी, साहूजी, वर्माजी से लेकर अधिकांश युवा भी निकलते पेट से हैं परेशान क्योंकि 🛑 “पेट ही है हर बीमारी की जड़”
🟫 बढ़ते पेट को स्लिम बनाने अपनाएं गजब और आसान सा यह उपाय

