छत्तीसगढ़ उड़ान नई दिशा संस्था ने तृतीय वर्षगांठ पर किया आयोजन, समाजसेवियों का किया सम्मान
भिलाई नगर 2 जनवरी । छत्तीसगढ़ उड़ान नई दिशा संस्था ने अपनी तृतीय वर्षगांठ पर बहुत ही शानदार आयोजन किया गया था ।
इस अवसर पर संस्था के कार्यों को दर्शाती डायरी का विमोचन अतिथि गण दिलीप षाडंगी प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, प्रशांत ठाकरे उपाध्यक्ष एवं तरूण कुमार निहाल स्टेट चैयरमेन नेशनल हयुमन वेलफेयर सोसायटी के द्वारा किया गया । अध्यक्ष निधि चन्द्राकर ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था के द्वारा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया । जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से बेहतर काम करने वाले समाजसेवियों का सम्मान किया गया।

भिलाई से सूरज साहु आर्शीवाद ब्लड बैंक, रायपुर से सखी फाऊंडेशन, बेमेतरा से हस्तशिल्प, कांकेर से शिखा वर्मा, जांजगीर चांपा से लोक गायिका लक्ष्मी ,सुरज , शकुन्तला फाऊंडेशन, रोशनी साहु गोदना शिल्प, अरूण श्रीवास्तव चतुर्भुज फाऊंडेशन , तेज साहु द लोक मिडिया, कुमुद ब्लीस इंटरनेशनल रिसोर्ट , छालीवुड कोरियोग्राफर दीपक बंजारे, बुटीक ट्रेनर दीना सोनी का सम्मान संस्था के द्वारा किया गया
संस्था के द्वारा अपने कमेंटी मेम्बर उपाध्यक्ष रूना शर्मा, सचिव अनिता वर्मा, कोषाध्यक्ष दीपाली मिश्रा,सह कोषाध्यक्ष अनिता सिंग,सह सचिव कविता गुप्ता, गायत्री साहु सांस्कृतिक प्रभारी मिनाक्षी का सम्मान अतिथि के द्वारा किया गया ।


