सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत, गड्ढे में गिरने से मजदूर ने तोड़ा दम

सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत, गड्ढे में गिरने से मजदूर ने तोड़ा दम


सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत, गड्ढे में गिरने से मजदूर ने तोड़ा दम

भिलाईनगर। कुम्हारी थाना अंतर्गत बीती रात टोल प्लाजा के आगे अज्ञात वाहन  मोटर साइकिल के मध्य भिड़ंत हो गई इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई । पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

 कुम्हारी पुलिस ने बताया कि कुशालपुर निवासी देवचंद पारधी (50वर्ष) गुरुवार की रात को मोटर साइकिल से दुर्ग की ओर आ रहा था तभी रायपुर से खारुन नदी के पास टोल प्लाजा के आगे अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार कर भाग गया। घटना में देवचंद की मौत हो गयी।

 गड्ढे में गिरने से युवक की मौत

 कुम्हारी पुलिस ने बताया कि ग्राम-साकरा निवासी खिलेश्वर विश्वकर्मा(23वर्ष) की रबर कंपनी के पास बने गड्ढे में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतक मजदूरी का काम करता था। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।