सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 27 दिसंबर। कई दशकों तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार योगराज भाटिया जी का 26 दिसंबर को नई दिल्ली के निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लगभग 76 वर्ष के थे। वो काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही भिलाई की पत्रकार बिरादरी में शोक की लहर व्याप्त है। न्यू प्रेस क्लब आफ भिलाई नगर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

